‘लो अब कर लो शादी’, लिखकर युवती ने की खुदकुशी

0 376

लखनऊ: निजी बैंक में काम करने वाली 28 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उसका शव उसके विवाह से दो हफ्ते पहले सोमवार को कृष्णा नगर इलाके में उसके किराए के कमरे में लटका मिला। पुलिस ने दावा किया कि मृतका की पहचान प्रियंका श्रीवास्तव के रूप में हुई। भाई द्वारा उसकी इच्छा के खिलाफ उसकी शादी तय कर देने से युवती अवसाद में थी।

युवती के माता-पिता की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। उसके कमरे से एक नोट बरामद किया गया, उसमें लिखा था अलविदा परिवार के सदस्य, अब करलो शादी। एसएचओ कृष्णा नगर विक्रम सिंह ने कहा कि वह किराए के फ्लैट में अकेली रह रही थी और उसकी शादी 25 नवंबर को तय हुई थी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.