पूर्व सांसद जया प्रदा को गिरफ्तार करने का आदेश, गैर जमानती वारंट लेकर तलाश में जुटी पुलिस

0 319

नई दिल्‍ली : आचार संहिता उल्लंघन के दो मामलों में पूर्व सांसद और सिने तारिका जयाप्रदा एक बार फिर कोर्ट में पेश नहीं हुईं। इस पर अदालत ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए उनके खिलाफ एक बार फिर गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। कोर्ट ने पुलिस को जयाप्रदा को गिरफ्तार करके पेश करने के आदेश दिए हैं। इस मामले में सुनवाई के लिए 27 फरवरी की तारीख मुकर्रर की गई है। गैर जमानती वारंट लेकर पुलिस अभिनेत्री की तलाश में जुट गई है। इसके पहले भी जया प्रदा को खोजते हुए पुलिस दिल्‍ली तक जा पहुंची थी।

पूर्व सांसद जयाप्रदा ने वर्ष 2019 में रामपुर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव लड़ा था। इस दौरान उनके खिलाफ स्वार और केमरी थाने में आचार संहिता उल्लंघन के केस दर्ज हुए थे। विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में इन केस का ट्रायल चल रहा है। इस मामले में जयाप्रदा लगातार तारीखों पर नहीं आ रही हैं। इस पर उनके खिलाफ पूर्व में भी गैर जमानती वारंट जारी हो चुके हैं। जयाप्रदा के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के मामले में गुरुवार को सुनवाई हुई। लेकिन, जयाप्रदा फिर कोर्ट में पेश नहीं हुईं। एडीजीसी संदीप सक्सेना ने बताया कि जयाप्रदा के लगातार तारीख पर न आने के चलते उन्हें एक बार फिर गैर जमानती वारंट जारी किए गए हैं। सुनवाई के लिए 27 फरवरी की तारीख मुकर्रर की है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.