पूनम पांडे की बढ़ सकती है मुश्किलें, मौत के फर्जी मामले में मानहानि का केस दर्ज, पति सैम बॉम्बे भी फंसे

0 255

नई दिल्‍ली : सर्वाइकल कैंसर के चलते पूनम पांडे की मौत की खबर हाल ही में हर जगह चर्चा का विषय रही। बाद में पूनम पांडे ने सोशल मीडिया पर आकर बताया कि वह जिंदा हैं तो लोगों ने उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई। अपनी मौत का झूठी खबर उड़ाने के बाद अब पूनम पांडे और उनके पति सैम बॉम्बे मुश्किल में पड़ते नजर आ रहे हैं। मुंबई के रहने वाले फैजान अंसारी ने कानपुर पुलिस कमिश्नर के साथ 100 करोड़ रुपये का मानहानि का मामला दर्ज कराया है।

अपनी FIR में फैजान अंसारी ने आरोप लगाया है कि पूनम पांडे और उनके पति सैम बॉम्बे ने पब्लिसिटी पाने के लिए कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को लेकर लोगों में सीरियसनेस घटाने और अपनी मौत की झूठी खबर का ड्रामा खड़ा करने का काम किया है। फैजान ने लिखा है कि पूनम पांडे ने अपनी इन हरकतों से ना सिर्फ करोड़ों भारतीय का विश्वास तोड़ा है बल्कि बॉलीवुड के बेहिसाब लोगों की छवि को भी खराब करने का काम किया है।

क्योंकि पूनम पांडे कानपुर की रहने वाली हैं इसलिए फैजान ने लिखा है कि वो खुद सिविल लाइन्स कानपुर कोर्ट पहुंचकर पूनम और उनके पति सैम बॉम्बे के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि का मामला दर्ज करा रहे हैं जिसकी एक कॉपी उन्होंने कानपुर पुलिस कमिश्नर को भी दी है। फैजान ने अपनी FIR कॉपी में पूनम पांडे के खिलाफ तुरंत अरेस्ट वारंट जारी करने की अपील की है।

मालूम हो कि पूनम पांडे की मौत का ड्रामा खत्म होने के बाद AICW ने भी एक्ट्रेस को जमकर लताड़ा था। ऑल इंडिया सिने वर्कर्स असोसिएशन ने बयान जारी करते हुए एक्ट्रेस के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की अपील की थी। सेलेब्रिटीज से लेकर डॉक्टर्स और राजनेताओं तक ने पूनम पांडे द्वारा रचे गए इस पब्लिसिटी स्टंट की निंदा की थी और उनके अच्छे दोस्त मुनव्वर फारूकी ने कहा था कि इस तरह से अवेयरनेस नहीं फैलाई जाती है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.