राजस्थान में फिर सियासी घमासान, गहलोत बोले- वसुंधरा ने बचाई थी कांग्रेस सरकार, पूर्व CM बोलीं- झूठ बोल रहे अशोक

0 75

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) की राजनीति गरमाई हुई है। एक बार फिर यहां सियासी घमासान शुरू हो गया है। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) एक बयान पर फिर बवाल मच गया है। उन्होंने राजस्थान के पूर्व सीएम वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) को लेकर एक चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने कहा है कि साल 2020 में जब प्रदेश की कांग्रेस सरकार अचानक मुसीबतों में घिर गई थी तो पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने सरकार बचाने में उनकी सहायता की थी। हालांकि अशोक गहलोत के इस दावे को वसुंधरा राजे ने खारिज करते हुए कहा कि वह झूठ बोल रहे हैं।

अशोक गहलोत ने धौलपुर (Dholpur) में एक कार्यक्रम में कहा कि राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, शोभा रानी और कैलाश मेघवाल को पता था कि उनकी पार्टी के लोग सरकार गिरा रहे हैं। वसुंधरा राजे सिंधिया और कैलाश मेघवाल ने कहा था हमारी कभी परंपरा नहीं रही है कि चुनी हुई सरकार को हम पैसे के बल पर गिराए। इन्होंने सरकार गिराने वालों का साथ नहीं दिया जिस कारण हमारी सरकार बची रही।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि मेरे खिलाफ अशोक गहलोत का बयान एक साजिश है। अशोक गहलोत ने जितना अपमान किया है, उतना कोई मेरा अपमान नहीं कर सकता। वह 2023 के विधानसभा चुनाव हारने के डर से झूठ बोल रहे है। उन्होंने इस तरह के झूठे आरोप लगाए क्योंकि वह अपनी ही पार्टी में बगावत से बौखलाए हुए हैं।

अशोक गहलोत ने कहा कि अमित शाह, धर्मेंद्र प्रधान, गजेंद्र शेखावत इन्होंने मिलकर षडयंत्र किया और राजस्थान के अंदर पैसे बांट दिए। मैंने हमारे विधायक को कहा कि जो पैसा आपने लिया है अगर उसमें से कुछ खर्च भी हो गया हो तो हमें बताओ मैं उसे वापस करवाऊंगा, AICC से कहूंगा लेकिन आप भाजपा का पैसा मत लो। उनका पैसा रखोगे तो वे बाद में डरांएगे, धमकांएगे। 25 विधायक को ले गए। अमित शाह बहुत खतरनाक खेल खेलते हैं, उनका पैसा वापस दो आप।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.