प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूटान दौरे पर पहुंचे, प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे बोले- आपका स्वागत है मेरे बड़े भाई

0 315

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर आज भूटान के लिए रवाना हुए। पीएम मोदी भूटान की राजधानी थिंफू पहुंच गए हैं। यहां एयरपोर्ट पर भूटान के पीएम शेरिंग तोबगे ने पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी को एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पीएम मोदी 22-23 मार्च को आधिकारिक दौरे पर भूटान में रहेंगे।

पीएम मोदी के विमान ने आज सुबह दिल्ली से भूटान के लिए उड़ान भरी। पीएम मोदी (PM Modi) का भूटान दौरा पहले 21-22 मार्च को होना था, लेकिन खराब मौसम की वजह से पीएम मोदी का यह दौरा टल गया था और भारतीय विदेश मंत्रालय ने जल्द ही भूटान की सरकार से बात करके नई तारीखों के एलान की बात कही थी। हालांकि आपसी सहमति के बाद आज ही पीएम मोदी भूटान पहुंच गए।

अपने भूटान दौरे पर पीएम मोदी राजधानी थिंफू पहुंच गए हैं। पीएम मोदी के भूटान आगमन पर वहां के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि ‘भूटान में आपका स्वागत है मेरे बड़े भाई।’

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.