Russia and Ukraine Conflict : शेयर बाजार जोरदार गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 2700 अंक से ज्यादा लुढ़का, निफ्टी 815 अंक टूटा

0 838

Russia and Ukraine Conflict : रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष के चलते भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को भूचाल आ गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज(BSE) के सूचकांक सेंसेक्स इस साल की अब तक की सबसे बड़ी गिरावट के साथ 2702 अंक टूटकर 54,530 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक्स एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी सूचकांक का भी पूरे दिन बुरा हाल रहा। निफ्टी 815 अंक की जोरदार गिरावट के साथ 16,227 के स्तर पर बंद हुआ।इससे पहले सेंसेक्स ने 1850 अंक की भारी गिरावट के साथ कारोबार की शुरूआत की थी।

हालांकि, कुछ देर बाद इसमें कुछ सुधार दिखा और गिरावट कम होकर 1430 अंक रह गई। लेकिन जैसे-जैसे रूस और यूक्रेन की खबरें सामने आती गई, बाजार में गिरावट और तेज होती गई। एक समय BSE का सेंसेक्स 2800 अंक तक लुढ़क गया था। बता दें कि आज आई इस गिरावट के चलते निवेशकों के नौ लाख करोड़ रुपये से ज्यादा डूब गए हैं। दूसरी ओर निफ्टी पर भी युद्ध का असर दिखाई दे रहा है और यह 414 अंकों की भारी गिरावट के साथ 16,648 के निचले स्तर पर खुलकर दिनभर लाल निशान पर कारोबार करता रहा।

Russia and Ukraine Conflict

रिर्पोट – शिवी अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.