Russia-Ukraine conflict : यूक्रेन में भारतीय छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज, गन प्वाइंट पर रखकर दे रहे धमकी

0 769

New Delhi : यूक्रेन और रूस में हो रहे युद्ध (Russia-Ukraine conflict)के दौरान भारतीय छात्रों पर संकट आ गया है। यूक्रेन के सैनिक भारतीय छात्रों पर अपनी खीज निकाल रहे हैं। पोलैंड के रास्ते बार्डर पार करने पहुंचे यूक्रेन की लवीव नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी के सैकड़ों भारतीय छात्र-छात्राओं पर सैनिकों ने लाठियां बरसाई। उन्हें बार्डर पार करने नहीं दिया गया। लाठी-चार्ज के दौरान कई के हाथ-पैर टूट गए।

Also Read : Russia-Ukraine crisis रोमानिया बॉर्डर पर छात्राओं की दो डिग्री सेल्सियस में खड़े-खड़े बीती रात

घायल छात्र-छात्राओं को इलाज भी नहीं मिल रहा है (Russia-Ukraine conflict)।इतना ही नहीं उन्हें गन प्वाइंट पर सैनिकों ने बंधक बनाकर रखा है और धमकी दे रहे हैं। शौच तक जाने की इजाजत नहीं दे रहे हैं। बार्डर पर 10-12 घंटे लाइन में खड़े होने के बाद उन्हें मारकर भगा दिया गया। करीब 200-300 छात्र पोलैंड बार्डर से वापस लवीव शहर अपने हास्टल और बंकर में चले गए। वहीं, सैकड़ों छात्र अभी भी पोलैंड बार्डर पर हैं। रविवार को विवि की प्रथम वर्ष की छात्रा खुशी चौहान ने बतया की खुशी यहां इंदिरानगर की रहने वाली हैं। उन्होंने दो माह पहले ही लवीव मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस प्रथम वर्ष में दाखिला लिया था। खुशी ने वहां की कुछ फोटो और वीडियो भी साझा किए। खुशी ने बताया कि उनके पास जो राशन है वह भी खत्म हो रहा है। हालात बहुत खराब है। खुशी और उनके साथियों ने भारतीय दूतावास से अपील की है कि उन्हें सुरक्षित वहां से निकालकर उनके घर पहुंचाया जाए।

 

रिपोर्ट- शिवी अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.