महाराष्ट्र: ताड़ोबा टाइगर रिजर्व में 4 बाघ शावकों के शव मिलने से सनसनी

0 123

नई दिल्ली/चंद्रपुर. महाराष्ट्र (Maharashtra) के चंद्रपुर (Chandrapur) जिले से मिली एक सनसनीखेज कहबर के अनुसार, यहां के ताड़ोबा (Tadoba) अंधारी टाइगर रिजर्व (TATR) के बफर जोन में बीते शनिवार को 4 बाघ शावकों के शव एक साथ मिलने से हड़कम्प मच गया है। मामले पर वन प्रशासन ने बताया कि शावकों के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं।

इससे संकेत मिलता है कि उन्हें किसी बाघ ने मारा है। वहीं टाइगर रिजर्व के मुख्य वन संरक्षक डॉ. जितेंद्र रामगांवकर ने जानकारी देते हुए बताया कि, “तीन से चार महीने उम्र के दो नर और दो मादा शावकों के शव शनिवार सुबह बफर जोन शिवनी वन रेंज में मिले हैं।”उन्होंने यह भी बताया कि, शव कंपार्टमेंट नंबर 265 में देखे गए थे, जहां बीते 30 नवंबर को एक बाघिन (T-75) भी मृत पाई गई थी। शिवनी के रेंज वन अधिकारी और अन्य कर्मचारियों की एक खोजी टीम दो दिसंबर से बाघ के आसपास होने की सूचना के बाद से इन शावकों की गतिविधियों पर नजर रख रही थी।

गौरतलब है कि, महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के ताडोबा अंधारी बाघ अभयारण्य (TATR) में अलग-अलग जगहों पर दो बाघ की मौत हुआ है। बीते गुरुवार सुबह यहां जिला मुख्यालय से करीब 47 किलोमीटर दूर TATR के ‘बफर जोन’ में मोहरली रेंज के कंपार्टमेंट 189 में एक बाघिन T-60 मृत पाई गई थी। वहीं निरीक्षण के दौरान, वहां एक बाघ के पंजे के निशान भी मिले थे।

ऐसी जानकारी है कि इस बाघिन की उम्र लगभग 6-7 महीने कि थी और वह बाघ के साथ लड़ाई में मर गई होगी। वहीं इससे एक वयस्क बाघ T-75 का शव बीते बुधवार की दोपहर शिवनी रेंज के ही ‘बफर जोन’ में सड़ी-गली अवस्था में मिला था। जानकारी के अनुसार T-75 की उम्र लगभग 14-15 साल थी और शयद उसकी ज्यादा उम्र के चलते उसकी मौत हुई हो। ऐसा वन रेंज के प्रशासन का मानना है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.