SHANE WARNE : आँस्ट्रेलिया के महान गेंदबाज का शेन वार्न ने दुनिया को कहा अलविदा..

0 491

New Delhi: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न (Shane Warn)का 52 साल की उम्र में निधन हो गया। फॉक्स न्यूज के मुताबित हर्ट अटैक से उनकी मौत हुई है। वॉर्न ने शुक्रवार सुबह ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज रॉड मार्श के निधन पर ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने मार्श के निधन पर दुख जताया था। यह उनके जीवन का आखिरी ट्वीट साबित हुआ।

यह खबर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के लिए 24 घंटे के भीतर दूसरा विनाशकारी झटका है, जिसमें साथी महान, रॉड मार्श का भी शुक्रवार को निधन हो गया था, जिन्हें पिछले सप्ताह एक बड़ा दिल का दौरा पड़ा था। वार्न को प्यार से ‘वार्नी’ के रूप में जाना जाता है और दुनिया भर में लाखों लोगों द्वारा पसंद किया जाते है ,उनको महान गेंदबाज के रूप में माना जाता है। उनका शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर 15 वर्षों में फैला और उन्होंने 708 टेस्ट विकेट लिए है।

सिगरेट और शराब की बड़ी लत को हर्ट अटैक कि वजह माना जा रहा है । वॉर्न (Shane Warn) एक चेन स्मोकर थे और कई बार उन्हें ग्राउंड पर भी सिगरेट पीते हुए देखा जा चुका है । साथ वे ओवर ड्रिंकिंग भी करते थे।शेन वार्न ने 23 साल की उम्र में भारत के खिलाफ 1992 में सिडनी टेस्ट से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच जनवरी 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ सिडनी में ही 2007 में खेला था।

 

 

रिर्पोट शिवी अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.