SHARE MARKET NEWS: निवेशकों के 3 दिन में डूब गए साढ़े 5 लाख करोड़ रुपये, रूस-यूक्रेन संघर्ष है बाजार पर हावी

0 768

SHARE MARKET NEWS : बाजार में गिरावट के तीन दिनों में निवेशकों की संपत्ति 5.59 लाख करोड़ रुपये से अधिक घट गई है। क्योंकि रूस-यूक्रेन के बीच लड़ाई और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर इसके गंभीर परिणाम की धारणा बाजार पर हावी है।शुक्रवार को कारोबार के दौरान तीसरे दिन भी गिरावट से बीएसई सेंसेक्‍स 1,214.96 अंक या 2.20 प्रतिशत गिरकर 53,887.72 पर चला गया था।

Also Read:- Healthy Walk :100 उल्टे कदम 1000 के बराबर , समय का भी होगा बचाव

SHARE MARKET NEWS : बाद में यह 768.87 अंक या 1.40 फीसदी की गिरावट के साथ 54,333.81 पर बंद हुआ।तीन दिनों में बेंचमार्क इंडेक्स 1,913.47 अंक या 3.40 फीसदी टूट गया है। इक्विटी में गिरावट को देखते हुए बीएसई लिस्‍टेड कंपनियों का बाजार पूंजीकरण तीन दिनों में 5,59,623.71 करोड़ रुपये गिरकर 2,46,79,421.38 करोड़ रुपये हो गया है।रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के उपाध्यक्ष (अनुसंधान) अजीत मिश्रा ने कहा कि बाजार में सप्ताह का अंत तेजी के साथ हुआ, जो कमजोर वैश्विक भावना को दर्शाता है। शुरुआती कारोबार में तेज गिरावट के बाद बेंचमार्क व्यापक रेंज में दिन के निचले स्तर के आसपास चला गया था।

 

रिर्पोट – शिवी अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.