Share Market:कल रात शेयर बाजार में तीन दिन की तेजी पर ब्रेक, सेंसेक्स 350 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी में भी भारी गिरावट

0 807

Share Market : सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन आज शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई और दोनों इंडेक्स ने दिनभर गिरावट में कारोबार किया । कारोबार के अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 359 अंक की गिरावट के साथ 55,566 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 77 अंक फिसलकर 16,585 के स्तर पर बंद हुआ।

गौरतलब है कि दिन की शुरुआत में बीएसई का सेंसेक्स सूचकांक 300 अंक टूटकर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 16600 के नीचे खुला था। इससे पहले बीते कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी दोनों जोरदार तेजी के साथ बंद हुए थे। एक ओर जहां बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 1,041 अंक या 1.90 फीसदी की उछाल भरते हुए 55,926 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं दूसरी ओर एनएसई का निफ्टी सूचकांक 309 अंक की तेजी के साथ 16,641 के स्तर पर बंद हुआ था।

ये भी पढ़ें –  Singer KK Death News: मौत के बाद केके के चेहरे पर मिले चोट के निशान, पुलिस ने दर्ज़ किया मामला

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.