दीपिका पादुकोण के भगवा बिकनी विवाद पर शर्लिन चोपड़ा ने जताई आपत्ति, कहा- भगवा रंग की बिकिनी पहनना बर्दाश्त नहीं….

0 257

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) का पहला गाना ‘बेशर्म रंग’ 12 दिसंबर को रिलीज हुआ है। ये गाना जितना उनके फैंस को पसंद आ रहा है। उतना ही लोगों द्वारा इस गाने पर आपत्ति जताई जा रही है। इस गाने में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान का बोल्ड सीन देखने को मिल रहा है। जब से ये गाना रिलीज हुआ है तब से दीपिका पादुकोण के लुक को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है।

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने इस गाने में दीपिका पादुकोण के भगवा रंग के बिकिनी पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर इस सीन में बदलाव नहीं किया गया तो वो इस फिल्म को मध्य प्रदेश में रिलीज करने पर विचार करेंगे। वहीं अब शर्लिन चोपड़ा भी दीपिका पादुकोण के भगवा बिकिनी पर अपनी आपत्ति जताई है साथ ही उन्होंने दीपिका पादुकोण के लुक को भी गलत बताया है।

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार शर्लिन चोपड़ा का मानना है कि दीपिका पादुकोण ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ की सदस्य है। शर्लिन चोपड़ा ने कहा कि भगवा रंग शुद्धता, विश्वास और आस्था का रंग है। जिसके लिए दीपिका पादुकोण का यह लुक बर्दाश्त के बाहर है। बता दें कि फिल्म ‘पठान’ के गाने ‘बेशर्म रंग’ के एक सीन में दीपिका पादुकोण भगवा रंग की बिकिनी में दिखाई दे रही हैं। जिसको लेकर यह विवाद बढ़ा है साथ ही सोशल मीडिया पर ‘बायकॉट पठान’ भी ट्रेंड कर रहा है। फिल्म ‘पठान’ में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के अलावा जॉन अब्राहम भी लीड रोल में हैं। ये फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.