लालू प्रसाद को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली AIIMS में किया गया शिफ्ट, राबड़ी देवी भी पहुंची दिल्ली

0 601

नई दिल्ली. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद (74) को पटना के अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में बुधवार देर रात शिफ्ट कर दिया गया है। तेजस्वी यादव के अनुसार लालू अपने घर में गिर गए थे जिसकी वजह से उनके कंधे समेत तीन जगह ‘फ्रैक्चर’ हो गया है और उनका शरीर ‘जाम’ हो गया है और वह ज्यादा हिल-ढुल नहीं पा रहे हैं।

गौरतलब है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रसाद को सोमवार को तबीयत बिगड़ने के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे 24 घंटे से भी कम वक्त पहले वह घर पर गिर पड़े थे और चोटिल हो गए थे। इससे पहले दिन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रसाद की कुशलक्षेम जानने के लिए पटना के अस्पताल पहुंचे और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। प्रसाद की पत्नी एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी बुधवार को दिल्ली पहुंच गईं। उन्होंने कहा, “उनकी (प्रसाद) की सेहत अब थोड़ी बेहतर है।” (

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.