Sohail Khan divorce: सोहेल खान शादी के 24 साल बाद पत्नी सीमा से हो रहे अलग , जानिए क्या है तलाक की वजह ….

0 1,007

Sohail Khan divorce : सलमान खान के भाई एक्टर-डायरेक्टर सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा शादी के 24 साल बाद अलग होने का फैसला कर चुके है जिसके चलते दोनो तलाक ले रहे है । शुक्रवार को दोनों को मुंबई में फैमिली कोर्ट के बाहर स्पॉट हुए । इस दौरान दोनों दोस्त की तरह दिखे । BKC फैमिली कोर्ट में तलाक फाइल करने के बाद दोनों अपनी-अपनी कार में बैठे और घर के चले गये । फैमिली कोर्ट के एक सूत्र ने कहा है कि , ‘सोहेल खान और सीमा खान आज कोर्ट में मौजूद थे। दोनों ने तलाक फाइल किया है।’ हालांकि, दोनों की तरफ से अभी तक इस बारे में किसी भी तरफ की ऑफिशियल अनाउंसमेंट तो सामने नही आया है लेकिन कहा जा रहा है कि दोनों के बीच काफी समय से उनकी वैवाहिक जिंदगी कुछ खास नही चल रही थी ।
सोहेल और सीमा ने 1998 में भागकर शादी के बधंन में बधें थे । सीमा दिल्ली की रहने वाली हैं और फैशन डिजाइनिंग में करियर बनाने के लिए वो मुंबई गई थीं। इसी बीच सीमा और सोहेल की पहली मुलाकात मिली । सोहेल के मुताबिक, उन्हें सीमा से पहली नजर में ही प्यार हो गया था। जल्द ही दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। ये कपल शादी करना चाहता था, लेकिन सीमा की फैमिली इस शादी के लिए बिलकुल राजी नही थी ।

ये भी पढ़े –  

रिर्पोट – शिवी अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.