SRH vs LSG : आज आमने सामने होगी हैदराबाद और लखनऊ….

0 630

SRH vs LSG  : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 12वें मुकाबलें में जब सनराइजर्स हैदराबाद की टीम डॉ डीवाई पाटिल स्टेडियम में लखनई सुपर जायंट्स का सामना करेगी तो उसका लक्ष्य जीत का खाता खोलने का होगा। हैदराबाद की टीम ने इस सीजन हार के साथ आगाज किया था और वह पाइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर कायम है। वहीं, लखनई की टीम 2 मैच में से एक जीत हासिल कर चुकी है और अब उसकी नजरें जीत की पटरी पर वापस लौटने पर लगी हैं। वैसे तो दोनों ही टीमों में स्टार खिलाड़ियों की भरमार है लेकिन लखनऊ के खिलाड़ी इस सीजन हैदराबाद की तुलना में कुछ ज्यादा ही फॉर्म में नजर आ रहे हैं।
मैच कब और कहा खेला जाएगा?

सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2022 का मैच 4 अप्रैल, सोमवार को खेला जाएगा।
सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच का मुकाबला मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।

Also Read :-Bihar Assembly Election : बिहार विधानसभा चुनाव में वोट देने के लिए पहुंचे उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन

रिपोर्ट – तान्या अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.