तेलंगाना में सड़क दुर्घटना में तीन की मौत

0 424

हैदराबाद: तेलंगाना के निजामाबाद जिले में शनिवार को एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा अरमूर मंडल के चेपुर गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय हुआ जब एक ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी।

पुलिस ने एक चश्मदीद के हवाले से बताया कि, एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही कार विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गई, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस मौके पर पहुंची और कार के क्षत-विक्षत अवशेषों से शवों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। मृतकों की पहचान नंदीपेट निवासी अशोक, मोहन और रमेश के रूप में हुई है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.