बोल्डनेस से तहलका मचाने वाली उर्फी जावेद ने कहा- घर में बंद करके पिता करते थे…

0 780

उर्फी जावेद छोटे पर्दे पर भले ही ज्यादा नजर नहीं आती पर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उर्फी  जावेद अपने फैंस, फॉलोवर्स को खुश करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती हैं। सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड लुक्स और अतरंगी फैशन को दिखाकर हमेशा ही लाइमलाइट चुराने में कामयाब रही हैं। पर इन दिनों उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं वजह है उनके बयान। उर्फी ने अपनी जिंदगी को लेकर इतने चौकाने वाले खुलासे किये जिन्हें सुनकर लोग हैरान रह गए।

बिग बॉस ओटीटी के घर से बाहर होने के बाद उर्फी जावेद ने कई इंटरव्यू दिए थे। हाल ही में अपनी एक तस्वीर साँझा करते हुए लम्बा चौड़ा पोस्ट लिखा। जिसके बाद उनका एक पुराना इंटरव्यू इंटरनेट पर वायरल हो गया। इस इंटरव्यू में उन्होंने कई चौकाने वाले खुलासे किये थे। इंटरव्यू के दौरान एक किस्से का जिक्र करते हुए उर्फी जावेद ने बताया कि जब मैं 11वीं क्लास में थी तब मेरे किसी दोस्त ने मेरी एक तस्वीर एडल्ट साइट पर शेयर कर दी थी जिसके बाद मैं मुश्किल में पड़ गई थी। मुश्किल वक्त में मेरा साथ देने जगह मेरे घरवालें मुझे ही दोषी समझने लगे थे। मुझे मेरी बात रखने का मौका भी नहीं दिया गया। मेरे पिता ने मुझे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। रिश्तेदारों और परिवारवालों को लगने लगा था कि मैं सब से छुपकर गलत काम करती हूं। सब मुझे पोर्न स्टार कहकर बुलाते थे। दो साल तक मुझे घर में बंद रखा गया, बाद में घर से बाहर कर दिया गया।

उर्फी जावेद ने आगे बताया कि आस पास के लोग मेरे बारे में गन्दी गन्दी बातें करने लगे थे। इसी बीच मैं डिप्रेशन में चली गई थी, मुझे टॉर्चर किया गया कि मैं अपना नाम तक भूल गई थी। मेरे पिता जब मुझे मारते-पीटते थे तो मैं कुछ नहीं बोल पाती थी। उस वक्त उन चीजों को झेलने के अलावा मेरे पास कोई और रास्ता नहीं था। मेरे साथ लोगों ने बैठना बंद कर दिया था। किसी लड़की को मेरे साथ नहीं जाने दिया जाता था। इस हादसे के बाद मैंने किसी तरह खुद को संभाला और अपनी आवाज उठानी सीखी। मैं जिन हालातों को देखा है जिससे गुजरी हूँ, भगवान ऐसे हालात किसी लड़की के सामने नहीं लाए। घर के हालात देखकर मैं अपनी दो बहनों को लेकर दिल्ली भाग आई थी। जैसे तैसे करके एक कॉल सेंटर में नौकरी मिली। दिल्ली आने के कुछ दिनों बाद पता चला कि पिता ने दूसरी शादी कर ली, जिसके बाद मां और दो भाईयों की जिम्मेदारी भी मेरे कंधे पर आ गई थी।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.