केरल के 11 जिलों में येलो अलर्ट

0 429

तिरुवनंतपुरम । भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने केरल के 11 जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया है और तिरुवनंतपुरम, कोल्लम और पठानमथिट्टा जिलों को छोड़कर राज्य के सभी जिलों में हल्की से भारी बारिश की चेतावनी दी है। मछुआरों को चेतावनी दी गई है कि वे मंगलवार तक समुद्र में न जाएं, क्योंकि समुद्र में उथल-पुथल रहेगी और ऊंची लहरें भी उठ सकती हैं।

केरल के कई इलाकों में शनिवार रात से भारी बारिश हो रही है और इसका श्रेय चक्रवाती तूफान मांडस को दिया जा रहा है, जिसने शुक्रवार रात और शनिवार सुबह तमिलनाडु को झकझोर कर रख दिया। राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए राजस्व विभाग ने सभी जिला कलेक्टरों को अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है।

पुलिस और अग्निशमन एवं बचाव सेवा विभाग ने भी किसी भी घटना के लिए कमर कस ली है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमों को सतर्क कर दिया गया है और वे प्रत्येक जिला मुख्यालय पर तैनात होंगी। राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की कई कंपनियां भी किसी भी संकट का सामना करने के लिए तैयार हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.