Health Tips: बालों को खूबसूरत और मजबूत बनाने के लिए एलोवेरा जेल का करें इस्तेमाल

0 566

नई दिल्ली: बालों को खूबसूरत और मजबूत बनाने के लिए कई तरीके आजमाए जाते हैं। जी हाँ और आज के समय में कई लोगों के बाल झड़ते हैं और ऐसे में हेयर केयर रूटीन में बालों को कॉम्ब करना, ऑयलिंग, हेयर सीरम और इन्हें नियमित रूप से शैंपू करना सब शामिल होता है। हालाँकि बालों की देखभाल (hair care) के लिए मार्केट में प्रोडक्ट्स आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन इनमें मौजूद केमिकल नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। अगर आप बालों को बेहतरीन बनाना चाहते हैं तो एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप घर पर एलोवेरा का शैम्पू बना सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।

इस तरह बनाएं शैंपू- एलोवेरा जेल के शैंपू को बनाने के लिए एक बर्तन में इसका पल्प निकाल लें और एक पैन में पानी में इसे गर्म करें। ध्यान रहे इस दौरान इसमें माइल्ड शैंपू भी ऐड करें और जब उबाल आ जाए, तो इसमें विटामिन ई कैप्सूल और जोजोबा ऑयल डाल दें और अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद ठंडा होने के बाद इसे बोतल में डाल दें और जरूरत के हिसाब से बालों को देसी शैंपू से साफ करें।

होममेड एलोवेरा जेल शैंपू के फायदे-

बालों की ग्रोथ : एलोवेरा जेल में पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरमार होती है। इसी के साथ इसके बने हुए शैंपू में विटामिन ई का उपयोग किया गया है, जो बालों ग्रोथ को बेहतर बनाता है। केवल यही नहीं बल्कि इस शैंपू का सही तरीके से इस्तेमाल करने से बालों की लेंथ तेजी से बढ़ने लगती है।

स्कैल्प में इचिंग: मॉनसून में स्कैल्प में इचिंग की प्रॉब्लम होना कॉमन बात है, हालाँकि इसे बढ़ने से रोकना बहुत जरूरी है। बरसात के मौसम में मौजूद नमी और गंदगी स्कैल्प में जमती है और ये डैंड्रफ का रूप ले लेती है। ऐसे में डैंड्रफ से धीरे-धीरे सिर में खुजली होने लगती है तो आप एलोवेरा जेल के हर्बल शैंपू का इस्तेमाल करें।

शाइनी हेयर: एलोवेरा जेल के शैंपू की खासियत है कि इससे बालों की खोई हुई चमक मिल जाती है। आप इसको हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करें।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.