Women IPL : इस साल T20 चैलेंज का आयोजन, महिला IPL अगले साल से शुरू…

0 506

Women IPL : एक लंबे इंतजार के बाद अब महिला आईपीएल को लेकर खबरें साफ होने लगी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के प्रेसिडेंट सौरव गांगुली ने बताया कि 2023 में महिला आईपीएल का पहला सीजन खेला जा सकता है। पहले साल लीग में 5 से 6 टीम हिस्सा हो सकती है।

बता दे पुरुष IPL कि सभी फ्रेंचाइजी को महिला आईपीएल में टीम खरीदने का पहला मौका दिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक पुरुष IPL की 4 फ्रेंचाइजी ने महिला आईपीएल की टीम खरीदने में रुचि दिखाई हैं।

इस साल विमेंस टी-20 चैलेंज का आयोजन होगा। 3 टीमों की भागीदारी वाला यह टूर्नामेंट पुरुष IPL के बीच में होता है। पिछले साल 2021 में इसका आयोजन नही हो सका था।

सौरव गांगुली ने IPL गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग के बाद कहा कि महिला आईपीएल को सबसे पहले BCCI की सालाना आम बैठक (AGM) में मंजूरी दिलानी होगी। इसके बाद आगे की कारवाही होगी।

Also Read :- CSK vs KKR : आज से शुरू हो रहा है IPL 2022, पहला मुकाबला CSK VS KKR…

रिपोर्ट-तान्या अग्रवाल

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.