बढ़ते वजन को नियंत्रित करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

0 325

नई दिल्ली: बढ़ते वजन पर काबू पाना आसान नहीं है. इसके लिए खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक फास्ट फूड का ज्यादा सेवन और ज्यादा आराम करने से वजन बहुत तेजी से बढ़ने लगता है। सीधे शब्दों में कहें तो फास्ट फूड के सेवन से कैलोरी गेन होती है। वहीं कैलोरी गेन के अनुपात में कैलोरी नहीं बर्न करने से व्यक्ति मोटापे का शिकार हो जाता है। इसलिए सही दिनचर्या का पालन करते हुए फास्ट फूड से परहेज, दैनिक व्यायाम, संतुलित आहार, पर्याप्त नींद जरूरी है। इन नियमों का पालन करके आप हमेशा स्वस्थ रह सकते हैं। साथ ही बीमारियां भी दूर रहेंगी।

ग्रीन टी पिएं: ग्रीन टी कैफीन और एपिगैलोकैटेचिन गैलेट से भरपूर होती है, जो मेटाबॉलिज्म को तेज करने और फैट बर्न करने में मददगार होती है। जानकारों के मुताबिक रोजाना 3 से 4 कप ग्रीन टी पीने से 100 कैलोरी बर्न होती है। इसके लिए रोजाना ग्रीन टी पिएं।

खूब पानी पिएं: हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक रोजाना रात के खाने से 30 मिनट पहले आधा लीटर पानी पीने से महीने में 3 किलो वजन कम हो सकता है। इसके लिए रोजाना खूब पानी पिएं। इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स भी बाहर निकल जाते हैं, जिससे पाचन तंत्र मजबूत रहता है।

रोजाना करें एक्सरसाइज: एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न करने के लिए एक्सरसाइज जरूरी है। इसके लिए रोजाना सुबह या शाम व्यायाम करें। खासतौर पर ब्रिस्क वॉकिंग एक्सरसाइज बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मददगार साबित होती है। इसके अलावा आप साइकिलिंग का सहारा ले सकते हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.