Russia Ukraine War : रूस से बातचीत के लिए तैयार हुए जेलेंस्की, बोले- समझौते पर नहीं बनी बात तो छिड़ सकता है तीसरा विश्व युद्ध

0 934

Russia Ukraine War  : यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर ने कहा है कि वे रूस के साथ बातचीत और समझौते के लिए तैयार हैं। साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी है कि अगर रूस के साथ बातचीत विफल होती है तो तीसरा विश्व युद्ध छिड़ सकता है। समाचार एजेंसी एएनआइ ने सीएनएन के हवाले से बताया कि जेलेंस्की ने कहा, मैं पुतिन के साथ बातचीत के लिए तैयार हूं। मुझे लगता है कि बातचीत के बिना हम इस युद्ध को समाप्त नहीं कर सकते।उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि हमें वार्ता के लिए किसी भी प्रारूप या किसी भी मौके का उपयोग करना होगा।

लेकिन अगर ये प्रयास विफल हो जाते हैं, तो इसका मतलब यह होगा कि यह तीसरा विश्व युद्ध हो सकता है।’यूक्रेन के दक्षिण-पूर्वी शहर मारियुपोल में मानवीय स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है, हमले की शुरुआत के बाद से शहर में हजारों नागरिकों के मारे जाने का अनुमान लगाया गया है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने यूक्रेन के सशस्त्र बलों की अजोव बटालियन पर लगातार मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन के आरोप लगाए हैं।

Also Read:- Ukraine Russia War : रूस ने दूसरे दिन भी दागी क्रूज और हाइपरसोनिक मिसाइलें, यूक्रेन का दावा लड़ाई में मारे गए 14,700 रूसी सैनिक

रिर्पोट – शिवी अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.