‘500 साल पहले जो बाबर ने किया, बांग्लादेश और संभल में वही हो रहा है’ : CM योगी

0 227

अयोध्या : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने संभल (Sambhal) में हुई हिंसा को लेकर बड़ा बयान दिया है। अयोध्या में जनता से बात करते हुए योगी ने बांग्लादेश (Bangladesh) में हिंदुओं (Hindus) पर हो हिंसा का जिक्र किया। उन्होंने इसे संभल के मामले से जोड़ते हुए कहा कि 500 साल पहले जो बाबर ने किया, बांग्लादेश और संभल में आज वही हो रहा है। तीनों मामलों की प्रकृति, तीनों के DNA एक जैसे हैं। इससे पहले योगी आदित्यनाथ संभल में हिंसा करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दे चुके हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने संभल में मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा को लेकर सीएम योगी ने सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि एक भी उपद्रवी नहीं बचना चाहिए। जिन लोगों ने सार्वजनिक संपत्ति को क्षतिग्रस्त किया है, उसे वापस ठीक कराने का खर्च उन्हीं उपद्रवियों से वसूला जाए। अबतक संभल हिंसा के 34 आरोपियों को अरेस्ट किया जा चुका है वहीं 400 उपद्रवियों की पहचान की जा चुकी है जिनको पकड़ने के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.