Swami Prasad Maurya :के काफिले पर हमला, 13 वाहन क्षतिग्रस्त, दस घायल

0 487

Swami Prasad Maurya : कुशीनगर के फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गांव चाफ के टोला खलवा पट्टी में भाजपा व सपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। जमकर ईंट-पत्थर चले जिसमें 10 से अधिक घायल हुए हैं और 13 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

Also Read :- Ukraine Russia Conflict: यूक्रेन से बुलंदशहर पहुंची खुशी माहोर ने बताया युद्ध की दास्तां
विरोध में सपा प्रत्याशी पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रसाद मौर्य भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाते हुए तमकुही-पडरौना मार्ग पर धरना शुरू किया तो दूसरी ओर उनकी पुत्री भाजपा सांसद संघ मित्रा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को गुंडा बताते हुए पिता को जिताने की अपील सार्वजनिक रूप से कर पार्टी से बगावत का सुर फूंक दिया। इससे सियासत मतदान से दो दिन पूर्व पूरी तरह से गरम हो गई।

Also Read :- Ashneer Grover Resign Bharat Pe : अशनीर ग्रोवर ने भारतपे से इस्तीफा दिया, बोर्ड को भेजा गया इस्तीफा पत्र

दोपहर साढे तीन बजे खलवापट्टी में भाजपा कार्यकर्ता प्रचार-प्रसार कर रहे थे। इस दौरान रोड शो करते हुए Swami Prasad Maurya का काफिला गांव में पहुंचा। अचानक ईंट-पत्थर चलने लगे। भगदड़ मच गई।

Also Read :- NETFLIX : नेटफ्लिक्स ने रूसी राज्य टीवी चैनलों को प्रसारित करने से इनकार कर दिया

 

विरोध में सपा प्रत्याशी माैर्य समर्थकों संग गांव के बाहर तमकुही-पडरौना मार्ग को जाम कर धरना शुरू कर दिए। एसएचओ नरेंद्र प्रताप राय मौके पर पहुंचे। अधिकारियों को सूचना दी। विवाद की खबर पर एडीएम देवी दयाल वर्मा, एएसपी रितेश कुमार सिंह भी आ गए। अधिकारियों ने पूर्व मंत्री से वार्ता कर धरने को समाप्त करने की मांग की। इधर भाजपा कार्यकर्ताओं से विवाद की जानकारी मिलते ही भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र कुशवाहा तुर्कपट्टी थाने के नोनियापट्टी चौराहे पर धरना शुरू कर दिए।

रिपोर्ट – शिवी अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.