यूपी CM योगी ने किया ऐलान : बीए, बीएससी, बीकॉम पास स्नातकों को मिलेगा सीएम अप्रेंटिसशिप योजना का लाभ

0 370

लखनऊ: यूपी दिवस के मौके पर दिए गए भाषण में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जल्द ही अप्रेंटिसशिप योजना ला रहे हैं जिसमे जिस संस्थान में 30 से ज्यादा लोग काम कर रहे हैं, वहां बीए, बीएससी समेत तमाम स्टूडेंट्स को काम देना होगा, जिसका मानदेय भी मिलेगा.माना जा रहा है कि अप्रेंटिशिप योजना के जरिए कौशल विकास को बढ़ावा दिया जाएगा. इससे जहां युवाओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण मिलेगा वहीं रोजगार सृजन में मदद मिलेगी.

पीएम की तारीफ
योगी यूपी के 74 वें स्थापना दिवस के अवसर पर सबको बधाई देते हुए कहा कि महाभारत में इस बात का उल्लेख है भारत में जन्म लेना कठिन है और उसमें भी भारत का दिल कहे जाने वाले यूपी में जन्म लेना सौभाग्य की बात है. आधुनिक भारत के निर्माण और देश की आजादी में यूपी का अहम योगदान है. भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे आगे निकले ये मोदी जी की सोच है. उसमे यूपी का बड़ा योगदान है. यूपी ने हमेशा उन घटनाओं का प्रतिनिधित्व किया है. प्रधानमंत्री मोदी यूपी के बनारस से सांसद हैं देश का प्रतिनिधित्व करते हैं.भारत की वैदिक ज्ञान की भूमि यूपी में हैं.

2 करोड़ युवाओं को दिया लैपटॉप
उन्होंने कहा कि राज्यपाल के हम सब आभारी हैं. आज प्रदेश उनके नेतृत्व में भी आगे बढ़ रहा है. राम नाइक ने कहा था यूपी दिवस के लिए पिछली सरकारों से कहा उन्हें समझ नही आता है क्या आप करेंगे हमने कहा समय आने पर जरूर होगा. उसके बाद हमने पहला स्थापना दिवस मनाया. 2017 से पहले दंगों का प्रदेश कहा जाता था यूपी. आज एक्सपोर्ट के हब के रूप में प्रचलित है. उन्होंने कहा कि फैमिली कार्ड के उद्घाटन आज किया है, जिन लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा, उनको भी अब सभी योजनाओं का लाभ मिलेगा. सीएम ने कहा कि 2 करोड़ युवाओं को टैबलेट और लैपटॉप दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि माटी कला बोर्ड से जुड़े लोगों को सम्मानित किया गया है, 5 हस्तशिलियों को सम्मानित किया गया.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.