Delhi School Admission:दिल्ली में सरकारी स्कूल में शुरू हो चुके हैं एडमिशन..ऐसे हो रहा हैं एडमिशन..

0 828

Delhi School Admission:दिल्ली में सरकारी स्कूलों में 10वीं और 12वीं में नॉन प्लान दाखिले के लिए सोमवार यानि की 25 अप्रैल 2022 से रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो चुकें हैं। एडमिशन के लिए छात्रों को Directorate of Education की ऑफिसियल वेबसाइट से फॉर्म लेकर अपने पास के स्कूल में जमा कराना होगा। यह रजिस्ट्रेशन 25 अप्रैल से शुरू होगा और 4 मई तक चलेगा।

रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख चार मई तय की गई है। दाखिले के लिए छात्रों को प्रवेश के लिए एक कॉमन एडमिशन टेस्ट (सीएटी) देना होगा, जो कि 11 मई को आयोजित होगी। इस टेस्ट के नतीजे 13 मई को घोषित किए जाएंगे। इस टेस्ट के लिए सात मई से प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। इसके बाद 11 मई को सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे यानि की 2 घण्टे तक एंट्रेंस एग्जाम होगा। इस एग्जाम के मार्क्स के आधार पर छात्रों का एडमिशन होगा।

इस टेस्ट में पास होने के लिए प्रत्येक छात्रों को हर विषय में कुल 33 प्रतिशत मार्क्स लाना जरुरी हैं। 10वीं में अंग्रेजी, हिंदी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान व गणित में 20-20 अंकों के प्रश्नों का जवाब देना होगा वहीं, 12वीं की परीक्षा में 25-25 अंकों के प्रश्न होंगे। आपको बता दें कि स्कूल में सीट की उपलब्धता होने पर ही छात्रों को स्कूलों में एडमिशन मिलेगा। कक्षा 10वीं के अंकों के आधार पर 12वीं में दाखिला मिलेगा।

Also Read:-Gautam Adani Net Worth:गौतम अडानी ने वॉरेन बफेट को पछाड़ा बने दुनिया के 5वे सबसे अमीर व्यक्ति

रिपोर्ट: अमृतरश्मि

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.